24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

सपा ने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बनाया बेहतरः रामकिशुन

- Advertisement -

Young Writer, नियामताबाद। क्षेत्र के डिहवा ग्राम स्थित गंजी प्रसाद महाविद्यालय में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशन यादव ने समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का ध्यान रखती है। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी तो उन्होंने युवाओं के लिए छात्रवृत्ति, लैपटॉप, कन्या विद्याधन जैसी योजनाएं चलाई। किसानों के लिए समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी दी। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर आमजन तक सुविधाओं पहुंचाने काम किया। कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस यूपी-100 डायल की व्यवस्था यूपी पुलिस को दी। इसके अलावा पूरे प्रदेश में बेहतर सड़कें, पुल व बिल्डिंगों का निर्माण करने के साथ ही चौतरफा विकास करने का काम किया है। लिहाजा आज हम सभी को सत्ता परिवर्तन की इस लहर में समाजवादी पार्टी को पुनः सत्ता में लाने के लिए प्रयासशील होना होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights