29.8 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

चुनाव के ठीक पहले सपा ने किया संगठन विस्तार

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन विस्तार किया है। उन्हें रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन कर उन्हें पार्टी के दायित्व से नवाजने का काम किया है। संगठन के गठन में सपा जिलाध्यक्ष ने जातीय संतुलन का खास ख्याल रखा है। उन्होंने अतिपिछड़ी जातियों को कमेटी में जगह देकर उनका सम्मान बढ़ाने के साथ ही चुनाव में उनके राजनीतिक अनुभव से पार्टी को सींचने की पहल की है।
उन्होंने लालमनी पाल को उपाध्यक्ष, शहीब जाफरी, सतीश मौर्या, रितेश बियार, ज्यूतबंधन विश्वकर्मा, संदीप प्रजापति, श्यामनरायन केशरी, रामआसरे पाल, महेंद्र सिंह, नंनद कुमार राय, अजय मौर्या, चंद्र प्रकाश खरवार, क्षमा पाठक, दिनेश यादव, अवधेश कुमार यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी है। वहीं नामवर प्रसाद भर, विजेंद्र बियार, मुन्ना चौहान व ब्रजदेव यादव को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है। कहा कि नए पदाधिकारी संगठन के जुड़े दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व आस्था के साथ निर्वहन हो।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights