36.3 C
Chandauli
Monday, July 7, 2025

Buy now

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3647 मुकदमों का निस्तारण

- Advertisement -

बैंकों ने 535 ऋण खातों का निस्तारण कर करीब ढाई करोड़ नकदी वसूला

Young Writer, चंदौली। जनपद एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश ज्योति कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सुलह-समझौते के आधार पर जनपद न्यायालयों में 3647 मुकदमों का निस्तारण किया गया। वहीं 516790 रुपये अर्थदंड व एक करोड 31 लाख 20 हजार 588 रुपये उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिलाए गए। बैंकों की ओर से 535 ऋण खातों का निस्तारण कर 6 करोड 93 हजार 98 हजार का समझौता किया गया। साथ ही 2 करोड़ 49 लाख 66 हजार नकद वसूला गया। साथ ही राजस्व न्यायालयों में 15353 मामले निस्तारित किए गए।
इस क्रम में जनपद न्यायाधीश ज्योति कुमार त्रिपाठी ने पांच वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेंद्र कुमार झा ने 21 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण कर एक लाख 20 हजार 85 हजार रुपये का प्रतिकर दिया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजीव कमल पांडेय ने 39 मामलों का निस्तारण किया। इसमें 11 जोड़ों को साथ रहने के लिए राजी किया गया। वहीं 25 लाख 20 हजार रुपये का समझौता राशि दिया गया। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम जगदीश प्रसाद ने दो वाद निस्तारित कर 29 हजार का समझौता एवं 132 वादों का निस्तारण कर तीन हजार रुपया जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अम्बर रावत ने 10 क्रिमिनल मामलों का निस्तारण कर 3500 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद ने एक क्रिमिलनल वाद निस्तारित किया। अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय मुन्ना प्रसाद ने एक सिविल व 5 क्रिमिनल वाद निस्तारित कर 2500 रुपया जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद न्यायाधीश योगेश दुबे ने एक क्रिमिनल वाद निस्तारित कर 500 रुपया जुर्माना वसूल किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम बाबू ने 495 फौजदारी वाद व चलानी मामलों का निस्तारण कर 29 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही 1748 ई-चालान वाद का निराकरण कर 4 लाख 63 हजार 650 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन विभांशु सुधीर ने 29 सिविल वाद निस्तारित कर एक करोड 30 लाख 91 हजार 588 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। साथ ही 51 ई-चालान मामले निस्तारित कर 1140 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे पप्पू कुमार सिंह ने 561 वादों का निस्तारण कर 90 हजार 270 रुपया जुर्माना वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन अम्बिका मेहरोत्रा ने 29 मामलों का निस्तारण कर 240 व 22 ई-चालान मामले में 4105 रुपया जुर्माना वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट शिप्रा सिंह ने 166 वादों का निस्तारण कर 3420 रुपया जुर्माना वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन कुंवर सूर्यसेन सिंह ने 135 मामलों का निस्तारण कर 640 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया शिरीष पटेल ने 107 वादों का निस्तारण किया। इसमें तीन वादों में कुल एक लाख 9 हजार 891 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। वहीं 8130 रुपया जुर्माना वसूला। अपर सिविल जज चकिया नरेंद्र कुमार यादव ने 85 वादों का निस्तारण कर 25 हजार 340 रुपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन स्नेहा सिंह ने 4 सिविल वाद व 25 ई-चालान का निस्तारण कर 2500 रुपया जुर्माना वसूला किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights