25.9 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बने विनय वर्मा

- Advertisement -

Young Writer, डीडीयू नगर। जनपद के मिनी महानगर मुगलसराय निवासी वरिष्ठ पत्रकार डा. विनय कुमार वर्मा को द जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव ने शनिवार को उनकी नियुक्ति की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. विनय कुमार वर्मा वरिष्ठ पत्रकार हैं। जिनके पास लंबे अर्से तक विभिन्न अखबारों में काम करने का अनुभव है। वर्तमान में देश दुनिया लाइव, न्यूज चैनल के संपादक हैं। कई पत्रकार संगठनों में उन्होंने सक्रियतापूर्वक काम किया है। इसके अलावा कई अन्य संगठनों में राष्ट्रीय स्तर पर वे काम कर रहें हैं। उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि देश के 15 से अधिक प्रदेशों में संगठन सक्रिय रूप से काम कर रहा है। शेष प्रदेशों में सक्रियता बढ़ाई जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ. विनय कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में हर संभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights