चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निकिता गौंड, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडवोकेट अमित दुबे, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह तथा संस्थान के डायरेक्टर डॉ. धनंजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि निकिता गौंड ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कहा कि नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर कई बार उसे अपराध की ओर भी धकेल देती है। एडवोकेट डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को नष्ट करता है। वहीं संस्थान के डायरेक्टर डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का दायित्व विद्यार्थियों में सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप सिंह ने छात्रों को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर आकृति यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति,वंदना पाठक, अर्चना राज, स्नेहलता, रीता पाल, प्रियंका दुबे, सोनिका, अंजली पाल, आरती चौहान, आंचल वर्मा, गजाला नाजमीन, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, नेहा भारती, प्रीति सिंह, अंकिता, नेहा पटेल, निक्की मिश्रा,अंशु आदि छात्र/छात्रा उपस्थित रहें।

