चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बच्ची की हालत को लेकर परिजन सदमे में है। आनन फानन में परिजन बच्ची को तत्काल उपचार के लिए चकिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार के दौरान बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद चकिया पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा के साथ चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की ओर से अभी तक घटना के संबंध में कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस जांच पूरी होने और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

