25.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

डीएम सहित पुलिसकर्मियों ने एसपी अमित कुमार को दी भावभीनी विदाई

- Advertisement -


चंदौली। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को एसपी अमित कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीएम संजीव सिंह सहित पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान डीएम संजीव सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के पद रहते हुए भी एसपी अमित कुमार ने कभी भी किसी के साथ मतभेद नहीं रखा। जब तक किसी भी मामले का पर्दाफाश नहीं होता तब तक नेतृत्व करते रहते थे। एसपी ने कहा कि आप लोगों के अंदर जो जुनून और हौसला है, उसे मैंने केवल जगाने का काम किया। उन्होंने समस्त थानाध्यक्षों से कहा कि आप लोग जितना लोगों से वार्ता और प्यार करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद होगा। इस दौरान एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा, एसडीएम चन्दौली, एसडीएम चकिया, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष सहित पुलिस विभाग समस्त शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights