30.3 C
Chandauli
Thursday, August 20, 2026

Buy now

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

- Advertisement -


चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को मजबूत पंचायती राज व्यवस्था देने के साथ ही संचार और कंप्यूटर क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना सशक्त युवा भारत का था। और उनकी सोच वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास पर केंद्रित थी। सत्य पर अडिग रहने की विचारधारा, सेवा व समर्पण की भावना तथा सौहार्द और सद्भावना का संदेश उनकी विरासत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार और कार्य आज भी कांग्रेसजनों को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर मधु राय, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, बदरुद्दजा अंसारी, उदय उपाध्याय, जुगल किशोर, असगर अली, अमरदेव राम, अनिल श्रीवास्तव, मिठाई राम, रामौतार यादव, गुलाम अली, शमशेर खान, संतोष चौबे, बद्रीनाथ मिश्रा, शिवाकांत मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights