28.1 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

बिजली कर्मियों की सेवा समाप्ति पर भड़के मनोज सिंह डब्लू,बोले-बहाली नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

- Advertisement -


चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा हटाए कम्प्यूटर आपरेटर एवं राजस्व वसूली के लिए रखे गए ठेका संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर एडीएम राजेश कुमार से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 वर्षों से विद्युत विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे 29 कर्मियों को सेवामुक्त किया जाना पूरी तरह से गलत है। मांग किया कि इन कर्मियों की सेवा को बहाल रखते हुए उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। एडीएम ने कहा कि संबंधित प्रकरण को लेकर बुधवार को वह विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक करेंगे और इस दिशा में सकारात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक सितंबर से कार्य मुक्त किए गए कम्प्यूटर आपरेटर व राजस्व वसूली के तैनात किए गए कर्मियों ने पत्रक के जरिए अपनी समस्याएं रखी। बताया कि जनपद के विद्युत उपकेंद्र एवं कार्यालय में कम्प्यूटर संबंधित कार्य एवं राजस्व वसूली के लिए आउट सोर्स के जरिए 29 कर्मियों रखा गया था, जिन्होंने विगत 10 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान की। इन कर्मियों की सेवा 01 सितंबर 2026 से समाप्त करते हुए बताया कि जिस आउट सोर्स कम्पनी के जरिए कर्मी अपनी सेवाएं विद्युत विभाग को प्रदान कर रहे थे उसकी करार समाप्त हो गया है और टेंडर के जरिए नयी कम्पनी का चयन हुआ है। नयी चयनित कम्पनी के द्वारा कर्मियों को प्रति माह कमीशन के आधार पर मेहनताना निर्धारित करने की बात कही जा रही है, जबकि पहले कर्मियों को पीएफ एवं ईएसआईसी की कटौती करके 17238.00 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था। पूर्व विधायक ने कहा कि इन कर्मियों द्वारा अपने जीवन का बहुमूल्य एक दशक का समय विद्युत विभाग को दिया है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के साथ इन कर्मियों के मानदेय में वृद्धि जैसी पहल होनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत इन कर्मियों पर संविदा समाप्ति की कार्यवाही अत्यंत खेदजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि उपरोक्त प्रकरण युवाओं के रोजगार एवं आजीविका से जुड़ा अति महत्वपूर्ण विषय है, जिसे संज्ञान में लेते हुए इन कर्मियों की सेवा को समाप्ति के आदेश को रद्द किया। साथ ही इन्हें अपने-अपने पदों पर बहाल रखा जाए, ताकि वे पहले की तरह अपनी सेवाएं विद्युत विभाग को दे सके। क्योंकि इनमें अधिकांश कर्मी ऐसे है जिनके पूरे परिवार का भ्रमण पोषण इसी नौकरी के जरिए चल रही है। चेताया कि इन कर्मियों के हितों की अनदेखी हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights