21.2 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

Chandauli:एंबुलेंस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत दो गंभीर, उग्र ग्रामीणों ने ईट पत्थर मारकर एंबुलेंस को किया क्षतिग्रस्त

- Advertisement -


बबुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदाइत गांव के पास शुक्रवार को सरकारी एंबुलेंस के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अशोक विहार कॉलोनी वाराणसी निवासी ऋषि पांडेय उर्फ आदित्य 17 वर्ष अतुल पांडे 48 वर्ष तथा अभिषेक 16 वर्ष एक साथ बाइक से क्षेत्र के पसहीं गांव में अपनी दादी की मौत होने पर आ रहा था। तीनो चंदाइत गांव के पास पहुंचा ही थे कि पीछे से आ रही एंबुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऋषि पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। वही अतुल तथा अभिषेक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण घटना की सूचना बबुरी पुलिस को देते हुए राहत कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली को भेज दिया। घटना से उग्र ग्रामीणों ईट पत्थर मार कर एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही लोगों में कोहराम मच गया। इस बाबत थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया बाइक और एम्बुलेंस की टक्कर में युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights