28.6 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

Chandauli:प्रेम से आहत विवाहिता ने विषार्थ पदार्थ खाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में प्रेम से आहत विवाहिता ने विषार्थ पदार्थ खाकर शनिवार की देर शाम बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां देर रात इसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी विनोद गोंड की पुत्री निशा 23 वर्ष की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व बबुरी थाना क्षेत्र के नरहर पर गांव निवासी धर्मेंद्र गोंड से हुई थी। इससे पहले से ही गांव के विकास गोड से विवाहिता का प्रेम प्रपंच चल रहा था। जबकि विवाहिता से 3 वर्ष का पुत्र अरूण व डेढ वर्ष की पुत्री आरुही है। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को पति-पत्नी से तलाक को लेकर लिखा पढ़ी भी हो गई। इधर जब विवाहिता अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी तो प्रेमी इससे इनकार कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत पिता विनोद ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इससे आहत विवाहिता ने पचफेडवा बाजार में विशाल पदार्थ दुकान से खरीद कर खा ली। इसके बाद घर जाने लगी तो नेशनल हाईवे किनारे मूर्छित होकर गिर पड़ी । यह देख लोगों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए । जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर दिया गया है। इसके उपरांत मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights