चंदौली। जनपद में लगातार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण बनी रही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को चंद्रप्रभा व गढ़ई नही का निरीक्षण किया किया साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रत्येक प्रभावित ग्रामीण और किसान तक समय से राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और फसलों के नुकसान का पारदर्शी आकलन कराया जाए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा व संबंधित अधिकारियों ने बताया कि नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बांधों से पानी का डिस्चार्ज भी कम कर दिया गया है। इससे जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं किसानों ने जलभराव से प्रभावित फसलों का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जिला प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, सिंचाई विभाग के अभियंता और स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

