28.1 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:मूसाखांड डैम से भारी जलप्रवाह,8 गेट 8-8 फीट खुले निचले इलाकों में बढ़ी सतर्कता

- Advertisement -

चंदौली। मूसाखांड डैम का जलस्तर 356.00 फीट पर बनाए रखते हुए मंगलवार शाम पांच बजे से डैम के गेट संख्या 2 से 9 तक को आठ-आठ फीट खोलकर कुल 39,944 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन और संबंधित विभागों की निगरानी बढ़ गई है।
वहीं लतीफशाह बांध में पानी बढ़ने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। चकिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मूसाखांड फीडर की 11 केवी लाइन का वह हिस्सा, जहां लाइन बांध को क्रॉस करती है, पानी में डूब गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित सेक्शन को खोल दिया गया है। इस कारण कौड़ीहार गांव और धन्नीपुर गांव के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के बीच निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अधिकारियों द्वारा जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights