31.8 C
Chandauli
Saturday, October 17, 2026

Buy now

Chandauli:विद्यालयों में शिक्षा और व्यवस्थाओं की डीएम-एसपी व बीएसए ने परखी हकीकत,चार शिक्षकों पर गिरी गाज

- Advertisement -


चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धौरहरा व प्राथमिक विद्यालय धौरहरा का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों ने बच्चों से सवाल पूछे और उन्हें डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस व सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने छात्रावास, रसोई, शौचालय, पेयजल और भोजन व्यवस्था जांचकर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण कर खामियों की प्रगति रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
वही परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की समयबद्धता और व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने विकासखंड नियामताबाद के कंपोजिट विद्यालय हिनौली का निरीक्षण किया। इस दौरान चार शिक्षक बिना सूचना या स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी का निरीक्षण तिथि का वेतन रोकने के निर्देश दिए और स्पष्टीकरण मांगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बीएसए ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया, उन्हें पढ़ाया और पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर परखा। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, मिड-डे मील और छात्र उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights