31.2 C
Chandauli
Friday, August 21, 2026

Buy now

इनामी अपराधियों पर पुलिस कसा शिकंजा,चंदौली में 11 समेत 25 गिरफ्तार

- Advertisement -


चंदौली। एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा के पदभार ग्रहण करने के साथ ही वाराणसी जोन में पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जोन के विभिन्न जनपदों से कुल 25 पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 50 हजार रुपये के सात 25 हजार रुपये के 16 और 10 हजार रुपये के दो इनामी अपराधी शामिल हैं।
अभियान में चंदौली पुलिस ने सर्वाधिक 11 पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की। इसके अलावा मीरजापुर और भदोही से तीन-तीन, जबकि गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र और आजमगढ़ से दो-दो अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार अपराधियों में लूट, डकैती, हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, गो-तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, शराब तस्करी तथा चोरी जैसे गंभीर अपराधों में वांछित आरोपी शामिल हैं। चंदौली में राजू मूसहर को हत्या/डकैती, अरबाज नट को अपहरण, कपिलदेव वर्मा को शराब तस्करी और दिलीप कुमार कुशवाहा को फिरौती के लिए अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में गाजीपुर में 50 हजार के इनामी विजय तथा आजमगढ़ में 50 हजार के इनामी राजू पथरकट की गिरफ्तारी हुई। भदोही, मीरजापुर और अन्य जनपदों में भी गैंगस्टर एक्ट व गो-तस्करी समेत विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों को पकड़ा गया

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights