26.7 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

एक लाख का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर,दूसरा हुआ फरार

- Advertisement -


जौनपुर।पूर्वांचल डेस्क सुइथाकला बुधवार की रात एसओजी व पुलिस को बीती रात सुल्तानपुर,अम्बेडकर नगर व जौनपुर जनपद मे इनामिया घोषित एक बदमाश को ढेर करने में बड़ी सफलता हाथ लगी मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक आरक्षी घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ के बाद बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही है। घटना थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के पास झोखरिया बाग का है।जहा बुधवार की रात दो बजे आस पास के जिलो में अपना आतंक फैलाए सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरथू डढ़िया गांव निवासी एक लाख का इनामी बदमाश प्रशान्त पाण्डेय ऊर्फ कल्लू पण्डित पुत्र हीरामणि पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस की मानें तो उक्त बदमाश काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था।जो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।बीती रात थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के साथ भ्रमण पर थी तभी  मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त जनपदो के विभिन्न मामलों में वांछित एक लाख  का इनामी बदमाश प्रशान्त अपने एक अन्य साथी के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया है।सूचना पर हरकत में आयी पुलिस ने तत्काल सर्किल के थानो की पुलिस और एसओजी टीम के साथ छानबीन शुरु कर दी।इस बीच पुलिस की घेरेबन्दी को देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।जिसमें  एसओजी प्रभारी आदेश कुमार त्यागी बीपी जैकेट की वजह से बाल बाल बच गए वहीं आरक्षी संजय कुमार सिंह थाना सरपतहाॕ के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए।जबाबी कारवाई मे पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक बदमाश घायल हो गया तथा उसका दूसरा साथी अन्धेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गया।घायल बदमाश को इलाज हेतु सीएचसी ले जाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश आस पास के जनपदो में लूट,डकैती,हत्या,चोरी,रंगदारी जैसे तमाम गम्भीर मामलों में इनामिया बदमाश था घटना स्थल से पुलिस को एच एफ डिलक्स मोटरसाइकिल,दो मोबाईल, दो 32बोर का पिस्टल व तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights