27.3 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी सपा,बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

- Advertisement -


चंदौली। विधान परिषद (एमएलसी) स्नातक चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने में जुटी है। रविवार को सपा के एमएलसी स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने एमएलसी चुनाव को विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि इस चुनाव की तैयारियां आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बनेंगी। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र कमजोर किया जा रहा है। और तानाशाही को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की। साथ ही युवाओं के आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई और दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव शिक्षित वर्ग और युवाओं से जुड़ा है। कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा। बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव परिवर्तन की शुरुआत है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights