29.7 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य:डॉ विवेक

- Advertisement -


चंदौली। पीड़ित कल्याण सेवा संस्था द्वारा देलही पब्लिक शिक्षण संस्थान में दीपावली पर्व के पर 142 महिलाओं को अंगवस्त्र (साड़ी) व मिष्ठान वितरण किया गया।
इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशिकांत मिश्रा ने कहा कि पीड़ितों की मदद ही संस्था प्रमुख उद्देश्य है। किसी भी जरूरतमंद के खुशी का वजह बनना ही असली समाज सेवा है। संस्था के सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से इतना बड़ा आयोजन सफल हुआ है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। हरिओम हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। पीड़ित कल्याण सेवा संस्था हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है। इस दौरान जिला प्रभारी नंदू राम, नगर अध्यक्ष जगत जी, दिनेश तिवारी, भाकियू के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, राजेश तिवारी,शंकर यादव प्रधान, उमाशंकर प्रजापति बिडिसी, दीपा यादव,लक्ष्मी,नगीना चौहान,पंकज मिश्रा, एड.अजय कुमार, संतोष सिंह,चंद्रभूषण सिंह, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कमलापति पाण्डेय तथा संचालन राहुल तिवारी ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights