22.7 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

चंदौली ब्लाक के चार प्रधानों ने दिया सामूहिक इस्तीफा,लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -


चंदौली। सदर विकासखंड के चार ग्राम पंचायत के प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा। आरोप लगाया कि लगातार एक व्यक्ति वर्ष में खंड विकास अधिकारी द्वारा सचिव बदले गए। प्रशासनिक अमले के इस कृत्य के कारण ग्राम पंचायतों पर विकास कार्य में अवरोध बार-बार पैदा हो रहा है और जनता में हम सभी के प्रति असंतोष व आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बार-बार फरियाद के बाद भी प्रशासन ने जब नहीं सुनी तो ऐसे में हम सभी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लेना पड़ा।
सदर विकासखंड के नवही गांव प्रधान राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि खंड विकास अधिकारी के तानाशाही रवैया के कारण बार-बार सचिवों का स्थानांतरण किया जा रहा है। जिसकी वजह से हमारे ग्राम सभा में कार्य बाधित हुआ है। हमारे द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान भी पूरी तरह से लटका हुआ। ऐसी स्थिति में हम प्रधानगण कोई कार्य करने में असमर्थ है। इससे हम सभी प्रधान विवश होकर हम अपना त्यागपत्र आपके सौंप रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान मझवार नामवर सिंह, फुटिया प्रधान वीरेंद्र यादव, नरसिंहपुर खुर्द के प्रधान धनंजय कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights