21.1 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

चंदौली-यथार्थ नर्सिंग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी का चौथा स्थापना दिवस

- Advertisement -


चंदौली। यथार्थ नर्सिंग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी का चौथा स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस मनाया।
इस दौरान प्रिंसिपल फैरोजा एम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी की स्थापना हो जाने से पूरे प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा मिली है। प्रबंधक डा.धनंजय सिंह ने कहा कि हम लोग चाहते है कि अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी का जल्द से जल्द अपना बिल्डिंग होकर चहुंमुखी विकास हो और हम सभी लोग इसमें योगदान देकर इसे सर्वोच्च संस्थान बनाने का कार्य करें। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. खुशबू यादव, वर्तिका सिंह, सूर्यकान्त तिवारी, सोनी चौहान, शालिनी श्रीवास्तव, अपराजिता गोस्वामी, पुष्पांजलि प्रसाद, निकिता गुप्ता, पल्लवी यादव, गुंजन तिवारी, आकाश शर्मा, रितु कुमारी, आदि उपस्थित रहे। संचालन रवि कुमार ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights