28.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा सम्पन्न

- Advertisement -

जवाहर नवोदय की परीक्षा के दौरान जायजा लेते डा.रामचंद्र शुक्ल।

चंदौली। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा बुधवार को जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस दौरान महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान कोविड को देखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन कराया गया। प्रधानाचार्य डा.रामचंद्र शुक्ल व जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान महेंद्र टेक्निकल सेंटर पर कुल 348 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे जिसमें 228 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ज्ञात हो कि इस चयन परीक्षा में त्रिस्तरीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी  की ओर से तहसीलदार सदर, बीएसए की ओर से सुरेंद्र बहादुर सिंह तथा नवोदय की ओर से चिन्मय मिश्रा एवं सीबी सिंह परीक्षा केंद्र के संचालन में नियुक्त रहे। कुल मिलाकर के परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से दिए गए गाइडलाइन व मानकों के अनुरूप कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सकुशल संपन्न हुई। प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल ने इस परीक्षा के ड्यूटी पर पदस्थ समस्त स्टाफ को परीक्षा के सुचारु संचालन पर हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights