37.9 C
Chandauli
Friday, May 15, 2026

Buy now

ट्रैक्टर ट्राली और कार में जबरजस्त टक्कर से कार में लगी आग,दो की जिंदा जल कर मौत

- Advertisement -

कप्तानगंज आज़मगढ़ नेशनल हाईवे 233 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जब गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार घुसने से कार में आग लग गई और उसमें सवार लोग धू-धू कर जल गए। बताया जा रहा है कि उस पर एक महिला व एक पुरुष सवार थे। पुलिस दोनों की शिनाख्त की। कंधरापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कप्तानगंज थाने के खरकौली निवासिनी 25 वर्षीया दिव्या उपाध्याय पुत्री देवेंद्र उपाध्याय कार पर सवार थी जबकि उस कार का चालक कंधरापुर थाना क्षेत्र के कंधरापुर का निवासी 23 वर्षीय असलम सिद्दीकी था। कंधरापुर थाना से मंदुरी रोड पर दाना पानी ढाबा के सामने शुक्रवार की देर रात दोनों वाहन एक ही दिशा से जिला मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि बलेनो की स्पीड करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। ओवरटेक करने के बाद ही वह कार आगे जाकर ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़ी। धमाके के साथ उसमें आग लग गयी। ट्रैक्टर ट्राली में भी आग लग गई। उसके 10 मिनट बाद ही पुलिस आ गई। फिर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आई। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया। कार सवार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस कार को खींचकर थाने पर ले आई जबकि ट्रैक्टर-ट्राली को रोड के किनारे लगाया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights