31.2 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन,वर्ष 2004 के शिक्षकों को सरकार दे पुरानी पेंशन

- Advertisement -



चंदौली। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की ओर से गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के अमानत पर जनपद के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इसमें शिक्षकों ने वर्ष 2004 बैच के शिक्षक को पुरानी पेंशन देने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। अंत में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने 2004 वर्ष में जिन शिक्षकों की तैनाती हुई उसने पेंशन दिया जाएगा, लेकिन इस पर सिर्फ आज तक पूरा आश्वासन ही दिया गया। कहा कि 2004 वर्ष में बीटीसी पास हुए साथियों को सरकार तत्काल पेंशन मुहैया कराएं। जिससे शिक्षकों को राहत मिल सके। इसके बाबत सरकार से कई बार वार्ता भी हुई, लेकिन सरकार की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसे लेकर शिक्षकों में आज भी पुरानी पेंशन वाले को लेकर आक्रोश है। इस दौरान प्रशांत कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, कुलदीप चौधरी, सुनीता तिवारी, उपेंद्र बहादुर सिंह, सुधीर सिंह, मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार, धीरेंद्र, बलराम पाठक, आनंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights