30.5 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

पौधरोपण से बढ़ेगा हरित क्षेत्र,घटेगा प्रदूषणःरामकेश सिंह

- Advertisement -


चंदौली। नारायण सेवा संस्थान ट्रस्ट नेगुरा की ओर से शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक स्थल चंदौली में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी इंजीनियर रामकेश सिंह ने सैकड़ों लोगों को पौधों का वितरण किया। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि इंजीनियर रामकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए। पेड़-पौधे हमें स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी देते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देना भी हमारी जिम्मेदारी है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से समय-समय पर पौधा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मंडलीय अध्यक्ष किसान मजदूर संघ अनुज कुमार मौर्य, विमलेन्दु प्रकाश दुबे, रेनू तिवारी,विशाल चौबे आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights