34.4 C
Chandauli
Friday, August 21, 2026

Buy now

महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर के सुंदरीकरण का मार्ग प्रशस्त,192.58 लाख की परियोजना का हुआ भूमि पूजन

- Advertisement -


चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के अथक प्रयासों से विकासखंड चहनियां के ग्रामसभा कावर स्थित सिद्धपीठ माता महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर के सुंदरीकरण एवं कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हो गया। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के कर-कमलों से मंदिर परिसर में 192.58 लाख की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
प्रस्तावित परियोजना के तहत मंदिर परिसर में बहुद्देशीय हॉल, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, साइनेज, यात्री बेंच, लैंडस्केपिंग समेत विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ मंदिर परिसर का स्वरूप भी भव्य और आकर्षक बनेगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण को गति मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तीर्थस्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। परियोजना में मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया गया। मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद दर्शना सिंह और मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चहनियां अरुण जायसवाल, प्रभु नारायण सिंह लल्ला, मंदिर समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights