30.5 C
Chandauli
Monday, October 12, 2026

Buy now

महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन,राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

- Advertisement -


चंदौली। जिला मुख्यालय पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की प्रभारी रानीका जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा कार्यालय से मार्च निकाला और कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने ‘नारी के सम्मान में, महिला मोर्चा मैदान में’ जैसे नारे लगाकर महिला सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं के कारण उन्हें रोकने में कठिनाई हुई। इसके बाद महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी रखा और नारेबाजी के माध्यम से अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने महिला सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए संबंधित घटना पर नाराजगी जाहिर की।इस दौरान किरण शर्मा, सुषमा जायसवाल, सुषमा गिरी, रेणु तिवारी, सलोनी, प्रियंका तिवारी भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights