19.9 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

महिला सम्मेलनः सशक्त व स्वावलंबी हो महिलाएं

- Advertisement -


महिला सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं के साथ गार्गी सिंह पटेल।


चंदौली। समाजवादी महिला सभा की ओर से शुक्रवार को चकिया विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को राजनीति में सक्रिय होने का आह्वान किया। कहा कि सपा महिलाओं को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का काम कर रहे हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गांव में रहने वाली गरीब महिलाओं के बीच जाकर जागरूक लाना है। महिलाएं जागरूक होंगी, तभी वह अपने हक व अधिकारों के लिए आवास बुलंद करेंगी। आज शिक्षा, जागरूकता के अभाव के कारण महिलाओं का उत्पीड़न, आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। लिहाजा हम महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त होना होगा। कहा कि भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न, बलात्कार व हत्या जैसे वारदात बढ़े हैं। इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यह लोग बेटी बचाओ बेटी, बढ़ाओ की बात करते है। लेकिन ना ही बेटी सुरक्षित है ना ही महिलाये सुरक्षित हैं भाजपा के लोग व योगी जी सिर्फ झूठ बोलने का काम करते है। अखिलेश यादव जब सरकार थी तब महिलाओं को पेंशन मिलता था। बेटियो को लैपटॉप सहित तमाम सुविधाएं मिलती थी। वह सभी योजनाओं को आज बन्द कर दिया गया हैं। इसलियें हम सभी महिलाओं को अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की संकल्प लेने की जरूरत हैं। सपा की सरकार बनने पर गरीबो मजदूरों आदिवासियों महिलाओं दलितों पिछड़ों की विकास होगी। संचालन कमला यादव ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights