28.2 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

स्वतंत्रता दिवसःआज जनपद में शान से लहराएगा तिरंगा,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का किया जाएगा सम्मान

- Advertisement -


चंदौली। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 7 बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं साढ़े 7 बजे डीएम आवास से क्रास कंट्री दौड़ होगी, जिसे जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसमें पुरुष के लिए 5 किमी और महिला के लिए 3 किमी दौड़ होगी।
इसके उपरांत सुबह 8 बजे जनपद के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रगान व अन्य कार्यक्रम होंगे। सवा 8 बजे कलेक्ट्रेट सहित जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। जबकि सुबह 9 बजे सदर नगर पंचायत स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा सैयदराजा में अधिशासी अधिकारी और सकलडीहा रेलवे स्टेशन बरठी शहीद स्मारक पर उपजिलाधिकारी माल्यार्पण करेंगे। वहीं दूसरी ओर सुबह 9 मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरित किया जाएगा। इसके बाद साढ़े 9 बजे धानापुर शहीद स्मारक पर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा ध्वजारोहण व सलामी का दायित्व पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा 10 बजे बरहनी ब्लाक के मरूई गांव स्थित अमृत सरोवर पर वृहद कार्यक्रम होगा। अंत में शाम 7 बजे नगर पालिका परिषद मुगलसराय में कवि सम्मेलन होगा। इसके अतिरिक्त जनपद के शिक्षक संस्थानों में स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता के लिए प्राणों की कुर्बानी देने वाले वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष व बलिदान से बच्चों को अवगत कराकर उनके अंदर देश भक्ति का जज्बा जागृत किया जाएगा। वहीं विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, लेखन-निबंध व प्रदर्शनी के जरिए बच्चों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव व चेतना को जागृत किया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights