31.9 C
Chandauli
Saturday, August 22, 2026

Buy now

Chandauli:कटसिला में खुला बृजलैक्स टाटा मोटर्स का नया शोरूम,बिक्री के साथ आधुनिक सर्विस सेंटर की सुविधा

- Advertisement -


चंदौली। सदर ब्लॉक क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार को बृजलैक्स टाटा मोटर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनगर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य और विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स के रीजनल मैनेजर मोहम्मद अहमद रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
नए शोरूम में ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां टाटा मोटर्स के विभिन्न वाहनों की बिक्री के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैस सर्विस सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध होगी। शोरूम प्रबंधन के अनुसार ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर सर्विस तक बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित सर्विस सेंटर से क्षेत्र के वाहन स्वामियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में टाटा मोटर्स की नई सुविधा शुरू होने पर संचालकों को बधाई देते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रोशन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शशि शंकर सिंह, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, मयंक सिंह, दुर्गेश यादव,चंदन, फिरदौस, अजय और हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights