30.3 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

Chandauli:धारधार हथियार से दूध व्यवसायी पर हमला,हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर

- Advertisement -


शहाबगंज। स्थानीय विकास खण्ड के समीप थाना रोड पर बृहस्पतिवार की देर शाम दूध व्यवसायी अखिलेश मौर्या उर्फ़ कन्हैया को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया।घायल को स्थानीय लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक डा. संदीप गौतम ने स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफ़र कर दिया।
क्षेत्र के अतायस्तगंज निवासी अखिलेश मौर्या उर्फ़ कन्हैया उम्र 42 वर्ष दूध का कारोबार करता है। प्रतिदिन की भांति दूध लेकर देरशाम आठ बजे के करीब थाना रोड पर पहुंचा ही था कि डब्बल सोनकर नामक युवक ने अखिलेश पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

तथा मौके से फरार हो गया। घायल को ग्रामीण तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डा. संदीप गौतम ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश बहुत ही सीधा-साधा था।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मिर्ज़ा रिजवान बेग ने बताया कि अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights