26.7 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

Chandauli:मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज नर्सिंग कॉलेज में पत्रिका विंग्स का हुआ विमोचन,डीएम ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज नर्सिंग कालेज में बुधवार को मुख्यातिथि जिलाधिकारी चंद्र मोहन वर्ग पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे व मुख्य चिकित्साधिकारी ने डॉ वाई के राय ने पत्रिका विंग्स का विमोचन किया। इस दौरान कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रोफेशनल नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगल के सम्मान में मानवता की सेवा करने के लिए ईश्वर की शपथ ली


इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश व पूरे देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मिशन निरामया के अंतर्गत छात्रों का प्रशिक्षण को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज नर्सिंग कालेज अपनी गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए। जनपद चंदौली का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने ने छात्र-छात्राओं को खेल कूद एवं अन्य विषयों में भाग लेने वाले को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार,संस्था के चेयरमैन डा महेंद्र नारायण पांडेय मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ के. एन पांडेय, शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह, अनिल पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमौली उपाध्याय, राजेन्द्र तिवारी, राम प्रकाश उपाध्याय, संतोष तिवारी, आलोक पाण्डेय, रीता पांडेय, डॉ एकता पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights