23.8 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत,परिजनों में ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

- Advertisement -


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चकई गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एक दिन बाद सूचना मिलने पर मृतका के ससुराल पहुचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पहुची पुलिस मयिका पक्ष के तहरीर पर ससुराल वालों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई में जुट गई हैं। वही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता की करेंट लगने से मौत बता रहें हैं।
बताते हैं कि सिंगहा गांव निवासी संजय राम अपने पुत्री काजल 23 वर्ष की शादी बलुआ थाना क्षेत्र के चकई गांव निवासी गोबिंद उर्फ राजा पुत्र स्व.सूर्यभान राम के साथ किया था। पिता संजय का आरोप है। कि काजल पति व ससुर प्रतिदिन काजल को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिसके काजल व उसका पति मेरे घर पर एक वर्ष तक रहे। दो माह पूर्व आपसी सहमति से दोनो अपने घर चले गए। वही काजल का पति अपनी जीविका चलाने के लिए चंदीगढ़ चला गया। रविवार फुलवरिया व मधूपुर गांव निवासी गोबिंद के मामा के लड़को को बुलाकर ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी। और सूचना दिया कि करेंट से आपके बेटी की मौत हो गई है। इस बाबत बलुआ थाना प्रभारी डॉ.आशीष मिश्रा ने बताया कि पिता के तहरीर पर ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights