33.3 C
Chandauli
Friday, August 7, 2026

Buy now

Chandauli:उर्वरक दुकानों पर छापेमारी,पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

- Advertisement -


चंदौली। शासन के निर्देश और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर शुक्रवार को जिलेभर में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। तहसीलवार गठित संयुक्त टीमों ने विभिन्न खाद दुकानों का निरीक्षण कर कुल 10 उर्वरक नमूने लिए। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कंदवा स्थित मे. गुप्ता खाद भंडार में वितरण रजिस्टर अधूरा और रेट बोर्ड न मिलने पर नोटिस जारी किया। वहीं मे. प्रकाश खाद भंडार (तलाशपुर), मे. श्रीराम फर्टिलाइजर तथा मे. आलोक उर्वरक केंद्र (कंदवा) निरीक्षण के दौरान बंद मिले, जिस पर संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। चकिया और नौगढ़ क्षेत्र में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) डॉ. पूजा त्रिपाठी की जांच में मे. रिशु कृषि केंद्र पर रेट बोर्ड और वितरण रजिस्टर अद्यतन न मिलने पर भी नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में 19,545 मीट्रिक टन यूरिया, 5,088 मीट्रिक टन डीएपी, 372 मीट्रिक टन एमओपी, 3,992 मीट्रिक टन एनपीके और 13,507 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। किसानों से उर्वरक खरीदते समय फार्मर आईडी साथ लाने की अपील की गई है। साथ ही सभी विक्रेताओं को लाइसेंस, रेट बोर्ड, स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन रखने तथा निर्धारित दर पर ही खाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ओवररेटिंग या किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights