28.6 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

Chandauli:कस्बा इंचार्ज को पुलिसकर्मियों ने उपहार देकर दी भावपूर्ण विदाई,बोले अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ घटनाओं को रोकने का किया प्रयास

- Advertisement -

चंदौली। नगर के पुलिस चौकी में रविवार को कस्बा इंचार्ज एसआई शिव बाबू यादव के गाजीपुर स्थानांतरण पर साथी पुलिसकर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। और माला फूल व उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ने विदाई शब्द ही दुखदायी होता है। लेकिन यह सतत प्रक्रिया है। जिससे प्रत्येक पुलिसकर्मियों को गुजरना पड़ता है। अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के साथ साथ घटनाओं को रोकने का प्रयास किया। और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखा। शासकीय सेवा में तबादला होना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं जहां भी रहूंगा आप लोगों से सदैव जीवंत संपर्क बनाए रखूंगा। इस दौरान कांस्टेबल शेखर यादव, इंद्रजीत यादव,देवेश कुमार, बबलू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights