26.4 C
Chandauli
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

Chandauli:चन्द्रप्रभा-गड़ई के उफान से फसलें जलमग्न,सांसद ने सिल्ट सफाई में अनियमितता की जांच की उठाई मांग

- Advertisement -


चंदौली। राज्यसभा सांसद साधना सिंह बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर चन्द्रप्रभा एवं गड़ई नदियों के उफान से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसके साथी ही उन्होंने नदियों की खुदाई एवं गाद-सिल्ट सफाई कार्य में हुई कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए पत्रक सौंपा
राज्यसभा सांसद ने कहा कि हाल में नदियों में आए उफान के कारण नियामताबाद, चकिया, मुगलसराय और बबुरी क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर खड़ी फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने ‘एक जनपद, एक नदी’ अभियान के तहत सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए खुदाई एवं सिल्ट सफाई कार्य पर भी सवाल उठाए। सांसद के अनुसार इस कार्य का उद्देश्य करीब 7,200 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को जलभराव से बचाना था। लेकिन निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न होने के कारण क्षेत्र दोबारा जलमग्न हो गया। सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों और आमजन के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights