31.2 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

Chandauli:जिला अस्पताल के पास युवक से मारपीट कर लूटा मोबाइल,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

- Advertisement -


चंदौली। जिला अस्पताल के समीप देर रात मनबढ़ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।जिसका वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है घटना के बाद आस पास के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य युवक मौक़े से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक पूर्व में भी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
चंदौली नगर पंचायत अंतर्गत जय प्रकाश नगर निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह देर रात जिला अस्पताल के समीप मौजूद थे। इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने कर इंद्रजीत का मोबाइल फोन छीन लिया। और वहां से भाग निकले। उक्त मामले में मामले की मुकदमा दर्ज कराने पहुचे हुए राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष झनमेजय सिंह कोतवाली पहुचे जहा तहरीर मांगने की बात सामने आई।

इस दौरान पुलिसकर्मी तहरीर खोजने में काफी देर लगा दी। उसके बाद तहरीर नही मिलने पर तहरीर गायब होने का आरोप लगाते हुए झनमेजय सिंह एसपी कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। वही सूचना पर पहुचे कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान मामले को लेकर सदर कोतवाली में काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगो को हिरासत में लेकर कार्यवाई की जा रही हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights