23.8 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

Chandauli:मालवाहक मैजिक ने बाइक सवार दो भाइयों की मारी टक्कर,एक कि मौत

- Advertisement -


नियामताबाद। स्थानीय चौराहे के समीप शुक्रवार की देर शाम मुगलसराय की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार का मालवाहक मैजिक की चपेट में आने से दो भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सदलपुरा गांव निवासी दो भाई गोविन्द राम, अरविन्द कुमार मुग़लसराय से वापस गांव सदलपुरा के लिए वापस आ रहे थे। ताराजीवनपुर चौराहे के समीप मालवाहक मैजिक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने निजी वाहन से घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहाँ पर अरविंद का इलाज जिला चिकित्सालय पर चल रहा है। छोटे भाई गोविंद का इलाज के दौरान वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रेमलता पुत्र अनुज पुत्री अन्नू व तन्नू का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights