चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में कलेक्ट्रेट में तैनात मुंशी की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल मुंशी के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कार्यवाई में जुट गई। वही हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी अजित कुमार 35 वर्ष अपने घर से बाइक से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जाने के लिए निकले थे। वह जगदीश सराय गांव के समीप पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर कलेक्ट्रेट पहुंचते ही कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मचारी और मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अजित कुमार की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

