चंदौली। किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक एडवोकेट महेंद्र प्रसाद यादव ने जनपद के किसानों और नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन कई मामलों में किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है।
सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोगों के घर और दुकान भी तोड़े जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को भी नियमानुसार उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों और आम नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान न्याय मोर्चा जन समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाएगा। इस अवसर पर हरबंस सिंह, शमीम अहमद मिल्की, दाताराम बिंद, बैजनाथ यादव, सुशील यादव, सुरेंद्र चौरसिया, पप्पू चौहान, सियाराम तिवारी, मजहर अली, लक्ष्मण चौहान, श्रीमती अंजू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

