27.5 C
Chandauli
Tuesday, September 1, 2026

Buy now

थाने की व्यवस्था से लेकर अपराध नियंत्रण तक एसपी की नजर,पुलिसिंग में लापरवाही पर सख्ती के संकेत

- Advertisement -


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार को बलुआ थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, हवालात, मेस और बैरक की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी आकाश पटेल ने कहा कि थाने पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत संवेदनशीलता से सुनी जाए। और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं की शिकायतों का फीडबैक लेने और पीड़िताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों, चौराहों और बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मालखाने में लंबित वैधानिक कार्रवाई तेज करने को कहा। और पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और आमजन से शालीन व्यवहार की हिदायत दी। साथ ही ‘यक्ष ऐप’ का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुए बीट क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों व सीसीटीवी कैमरों की जियो-टैगिंग तथा अपराधियों का भौतिक सत्यापन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights