34.6 C
Chandauli
Monday, August 10, 2026

Buy now

दीक्षा आरंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमों की दी गई जानकारी

- Advertisement -


चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम, कानून, अनुशासन और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने की।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा महाविद्यालय की निर्धारित यूनिफॉर्म और नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना संकोच प्राध्यापकों से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

प्रो. पंकज कुमार झा ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संघर्ष और परिश्रम के बल पर बेहतर मंजिल हासिल की जा सकती है। प्रो. रितु खरवार ने अनुशासन संबंधी नियमों की जानकारी दी वही डॉ. दिलशाद अंसारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। वहीं, नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवन गुप्ता ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights