34.2 C
Chandauli
Saturday, August 8, 2026

Buy now

नशे के खिलाफ यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली,दिया नशामुक्त समाज का संदेश

- Advertisement -


चंदौली। नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’नशामुक्त भारत-स्वस्थ भारत’ और‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर लगातार जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं वाइस प्रिंसिपल प्रदीप सिंह ने युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान आकृति यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, अर्चना राज, स्नेहलता, रीता पाल, प्रियंका दुबे, सोनिका, अंजली पाल, आरती चौहान, आंचल वर्मा, गजाला नाजमीन, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, नेहा भारती, प्रीति सिंह, अंकिता, नेहा पटेल और निक्की मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights