26.2 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित,विद्यार्थियों को दिए गए यातायात नियमों के टिप्स

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट, वाराणसी के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात, सड़क संकेतों की जानकारी तथा दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता रोहन दुरेजा ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए जाने वाले विभिन्न संकेत चिह्नों का महत्व विस्तार से समझाया। सहयोगी वक्ता सनी देओल एवं रूप नारायण ने सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा की अध्यक्षता तथा सड़क सुरक्षा प्रभारी दिलशाद अंसारी के कुशल संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में प्रो. पंकज कुमार झा, प्रो. रीतू खरवार, डॉ. पवन गुप्ता, कन्हैयालाल भारती, रवींद्र यादव, डॉ. अरविंद कुमार, अमित कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वाज सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं तथा दूसरों के जीवन की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights