29.6 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

बिहार में बदमाशों ने चंदौली के युवक की गोली मारकर की हत्या,वाहन लूट का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम

- Advertisement -


चंदौली। बिहार के समस्तीपुर में बदमाशों ने पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव निवासी अवनीश कुमार मौर्या (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मधुपुर से पिकअप पर मिर्च लादकर बिहार जा रहा था। इस दौरान वाहन लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते है कि अवनीश कुमार मौर्या पिकअप वाहन पर मिर्च लादकर बिहार के लिए निकला था। इसी दौरान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल के समीप सलखन्नी चौक के पास बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाश वाहन लूटने की कोशिश कर रहे थे। चालक अवनीश ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है। उधर चंदौली के खगवल गांव में युवक की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights