25.5 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका,17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप

- Advertisement -


चंदौली। आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों और नए मतदाताओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 प्राप्त किए जाएंगे। बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 28 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा, जबकि चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल 13,20,890 मतदाता दर्ज थे। इनमें 7,19,567 पुरुष, 6,01,294 महिलाएं और 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के बाद प्रस्तावित स्थलों का पुनः सत्यापन कराया जा रहा है। राजनीतिक दल अपने सुझाव और आपत्तियां 18 अक्टूबर तक लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय को दे सकते हैं। 19 अक्टूबर तक मतदेय स्थलों का आलेख्य तैयार कर 25 अक्टूबर तक प्रस्ताव आयोग को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। प्रेसवार्ता में सदर एसडीएम अभयचंद्र वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण मिश्रा, विकास सिंह, शावेज अहमद सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights