26 C
Chandauli
Monday, October 12, 2026

Buy now

यहा सड़क हादसे में पति की मौत,पत्नी बच्चे घायल जाने कहा जा रहे थे लोग

- Advertisement -


वाराणसी राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर हाईवे पर मंगलवार को लोहरदगा झारखंड से रायबरेली जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद इनोवा चालक मौके से फरार हो गया चालक के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वही पीछे बैठे एक महिला दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगो की सूचना पर पहुची राजातालाब पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुचाया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

जानकारी के अनुसार सिरसोइ,मजरे जमुरावा, समरसपुर, रायबरेली निवासी 30 वर्षीय शशिकांत मौर्य अपने पत्नी और बच्चों के साथ झारखंड से रायबरेली जा रहे थे। जैसे ही वो वीरभानपुर नेशनल हाईवे के समीप पहुचे की अचानक इनोवा कार अनियंत्रित हो गयी और सामने खड़ी ट्रक से टकरा गयी। जिसमे कार के परखच्चे उड़ गए हादसे में शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गयी वही पीछे बैठी पत्नी उर्मिला मौर्य 26 वर्षीय व बेटा आर्यन उर्फ मयंक 7 वर्ष तथा बेटी माही 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष ने अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ तथा ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त इनोवा कार में फंसे घायल लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उक्त सभी घायलों को एंबुलेंस से बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भर्ती कराया। तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेंजा।

इस दौरान घटना की सूचना पाकर राजातालाब थाने पर पहुंचे परिजनों के साथ मृतक शशिकांत मौर्या के छोटे भाई शिवाकांत मौर्य ने बताया कि शशिकांत मौर्या लोहरदगा झारखंड में राइस मिल में नौकरी करते थे। ये किराए का इनोवा गाड़ी लेकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने गांव सिरसोइ, मजरे जमुरावा,समरसपुर, रायबरेली के लिये जा रहे थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights