18.8 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

व्यापारियों, सराफा कारोबारियों और बैंक मित्रो की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध

- Advertisement -

सैयदराजा। थाना परिसर में शनिवार को कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में सर्राफा कारोबारियों, व्यापारियों और बैंक मित्रो माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रतिबद्धता जताई और सहयोग मांगा, ताकि कोई भी आपराधिक घटना नगर में न घट सके।इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने रक्षा बंधन का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। कहा कि, अगर कहीं कैसी भी कोई घटना होती है तो पुलिस को तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपने हाथ में कानून लेने का प्रयास न करें। यदि कोई व्यक्ति नगर की शंाति व्यवस्था में खलल डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 कहा कि पुलिस  व्यापारियों, सराफा कारोबारियों और बैंक मित्रो की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बाजार में पुलिस सादे कपड़ों में मय हथियार के तैनात रहेगी। सराफा कारोबारी जिस समय दुकान खोलेंगे और बंद करेंगे, उस समय भी बाजार में पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगी।सभी सर्राफा व्यपारी अपने दुकानों के सामने सीसी टीवी कैमरा लगवा ले ताकि कोई घटना घटित ना हो सके

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights