27 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

बंधन प्रेरणा कैंटीन का डीएम ने किया उद्घाटन, बोले महिलाएं बनेंगी सशक्त

- Advertisement -
  • ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में बन्धन प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ फिता काटकर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने किया वही समूह की महिलाओं से पनीर पकोड़ा व अन्य खाने के सामान को पैसा देकर खरीद कर उसकी क्वालिटी को परखा और उन्हें प्रोत्साहित किया
  • इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई एन.आर.एल.एम. समूह की महिलाओं द्वारा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को शुद्ध नाश्ता व भोजन किफायती दर में उपलब्ध कराने हेतु इस कैंटीन को खोला गया है। इससे होने वाली आय से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर होंगी। इस कैंटीन के खुलने से चिकित्सालय परिसर में ही मरीजों को शुद्ध व कम दर पर नाश्ता व भोजन उपलब्ध हो सकेगा। इससे जहां एक और महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा वहीं मरीजों एवं उनके तीमारदारों को सुविधा भी मिलेगी।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर युगल किशोर, वी डि ओ रविंद्र यादव डीडीओ लक्ष्मण प्रसाद सीएमएस अजय कुमार गौतम सहित अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights