25.4 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

District Jail Chandauli के निर्माण के लिए DM और Jail Superintendent ने जमीन का लिया जायजा

- Advertisement -

बर्थरा खुर्द गांव में पुलिस लाइन के समीप 60 एकड़ में बनेगा जिला जेल

लम्बे समय से जिला कारागार के लिये भूमि की हो रहा था तलाश

Sakaldiha:  शासन की ओर से जिला कारागार निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश है। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे और वाराणसी सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट राधा कृष्ण मिश्र बर्थरा खुर्द गांव में जिला कारागार के लिये अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। जिला कारागार बनाने की लम्बे समय से जिला प्रशासन की ओर से कवायद किया जा रहा है। पुलिस लाइन के समीप जिला कारागार बनने से काफी सहुलितय होगा।

चंदौली जनपद होने के वर्षो बाद भी जिला कारागार नही होने के कारण जनपद के बंदियों को वाराणसी जिला कारागार में भेजा जाता है। लम्बे समय से जिला कारागार बनाने की जिला प्रशासन की ओर से कवायद किया जा रहा है। पूर्व में बरंगा सहित आसपास के गांव में जिला कारागार बनाने के लिये भूमि को चिन्हित किया गया था। लेकिन उक्त भूमि को एसडीएम न्यायालय की ओर से ताल में दर्ज कर लिया गया है। शासन के निर्देश पर बर्थरा खुर्द गांव में जिलाकारागार बनाने को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया। इस बाबत जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने बताया कि 60 एकड़ करीब सौ बीघा में जिला कारागार बनाया जायेगा। जिसके लिये किसानों की भूमि चिन्हित किया गया है। किसानों से मिलकर शीघ्र ही अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जायेगा। इस मौके पर वाराणसी सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट राधा कृष्ण सिंह, एसडीएम अनुपम मिश्रा, एडीशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ रघुराज, एडीशन कारागार अधीक्षक उमेश सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, एलआरसी सुरेन्द्र मौर्या, कानूनगो संजय मौर्य, लेखपाल स्वेतिमा सिंह सहित अन्य रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights