28.2 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

भारतीयों ने हर क्षेत्र में स्थापित किए नए कीर्तिमानः संजीव सिंह

- Advertisement -

चंदौली जनपद में हर्षोल्लास के साथ मना 76वां स्वतंत्रता दिवस  

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन एवं जिलाधिकारी आवास पर ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कहा कि आजादी के 76वे वर्ष के इतिहास में भारत देश विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल की है। भारतीयों ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

चंदौली जनपद में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते स्कूली बच्चे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा जो प्राणों की आहुति दी है उसका पूरा देश कर्जदार है। अभी भी देश को आगे ले जाने के लिए जो भी दिक्कत आएगी उसका सामना सभी लोग मिलकर निस्वार्थ भाव से करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों, सिद्धांतों व दिखाए गए रास्ते पर पूरा देश चल रहा है। देश की एकता अखंडता को बनाये रखने के लिए सभी नागरिक एकजुट है। भारत निरंतर नई ऊंचाइयों पर जाएं इसके लिए प्रत्येक भारतवासी संकल्पित है। इस दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। हर क्षेत्र में जनपद चंदौली आगे बढ़े, प्रदेश व देश आगे बढ़े इस दिशा में लोगों द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओ की अधिकारी व कर्मचारी पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने में पूर्ण योगदान दे। उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कहा जनहित में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम महिला कल्याण, युवा कल्याण, कृषि कल्याण आदि चलाए जा रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना, राज्य के बच्चोें, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों, आर्थिक रूप से गरीब लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। कहा कि शहीद स्थलों का विकास एवं शहीदों का सम्मान, कृषकों के आय को दुगना करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है। अंत में जिलाधिकारी ने संबोधन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights